नयाशहर थाने में सुरक्षा सखी बैठक आयोजित, शांति-सौहार्द और साइबर जागरूकता पर दिया गया जोर

Description of image

बीकानेर, 10 जुलाई। आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस थाना नयाशहर में सुरक्षा सखी बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में थानाधिकारी कविता पुनिया (पुलिस निरीक्षक) ने उपस्थित सुरक्षा सखियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी समुदायों के लोग आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर सुरक्षा सखियों से सुझाव भी लिए।

बैठक के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं वैमनस्यता फैलाने वाली गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। साथ ही साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के साथ फोटो साझा नहीं करने, उनकी पोस्ट या रील को शेयर नहीं करने तथा ऐसे लोगों से प्रभावित न होने की समझाइश दी गई। संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को जानकारी देने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान की जानकारी देते हुए नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में जनसहयोग का आह्वान किया गया। साथ ही महिला अत्याचार, बालकों एवं कमजोर वर्गों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।

पुलिस ने सुरक्षा सखियों से अपील की कि वे समाज और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित कर सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नयाशहर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्थायी वारंटी गिरफ्तार

बीकानेर, 10 जुलाई। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नयाशहर …