प्रशासन की संवेदनशीलता से प्रमिला और केसर को मौके पर मिला पालनहार योजना का लाभ

Description of image

 

बीकानेर। ग्राम पंचायत रोझा में सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर, प्रशासनिक संवेदनशीलता और त्वरित समाधान का उदाहरण बना।

 

शिविर में डेलाना बड़ा निवासी विधवा प्रमिला तथा रोझा निवासी केसर ने पालनहार योजना का लाभ दिलाने के लिए लूणकरणसर के उपखंड अधिकारी समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया।

 

प्रमिला ने बताया कि उनके पति का सात वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। तीन बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अकेले निभाने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं केसर ने भी योजना का लाभ नहीं मिलने की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया।

 

दोनों प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए उपखंड अधिकारी ने तत्काल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रतिनिधि को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही विभागीय प्रतिनिधि अमृतलाल गोदारा ने दोनों महिलाओं के दस्तावेजों का परीक्षण किया तथा मौके पर ही उनके बच्चों के नाम जन आधार में जुड़वाने सहित आवश्यक दस्तावेजों की सभी कमियां दूर करवाईं।

 

इसके बाद विभागीय पोर्टल पर आवश्यक प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करते हुए प्रमिला और केसर को मौके पर ही पालनहार योजना का लाभ स्वीकृत कर दिया गया।

 

योजना का लाभ हाथों-हाथ मिलने पर दोनों महिलाओं ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से बिना किसी अनावश्यक भागदौड़ के उन्हें योजना का लाभ मिल सका, जिससे शासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की महिला श्रमिकों की 6-7 माह की लंबित मजदूरी दिलाने की मांग

बीकानेर, 13 जुलाई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओबीसी प्रकोष्ठ) की प्रदेश सचिव नवनीत कौ…