बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी सफलता, मात्र 30 दिनों में 100 गुमशुदा मोबाइल बरामद

Description of image

बीकानेर, 14 जुलाई। बीकानेर रेंज पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मात्र 30 दिनों में 100 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख 30 हजार रुपये है।
पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज ओम प्रकाश (आईपीएस) के निर्देशन में रेंज कार्यालय की सोशल मीडिया सेल ने सीईआईआर (Central Equipment Identity Register – CEIR) पोर्टल के माध्यम से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों पर कार्रवाई की। इस दौरान 3 दिन से लेकर 4 वर्ष पूर्व तक गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने बीकानेर रेंज पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा, सहायक पुलिस अधीक्षक (सदर) अनुशा कालिया (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखविंदरपाल सिंह तथा पुलिस उप अधीक्षक प्रहलाद राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बीकानेर रेंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल निकटतम पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाएं तथा सीईआईआर पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करें, ताकि तकनीकी सहायता से मोबाइल को शीघ्र ट्रेस कर बरामद किया जा सके।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बुधवार को जिले की 17 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

बीकानेर, 14 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत बुध…