प्रभारी सचिव और जिला कलेक्टर ने कुंतासर में ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण

Description of image

बीकानेर, 14 जुलाई। जिला प्रभारी सचिव श्री हेमंत गेरा तथा जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ के कुंतासर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया।

 

इस दौरान प्रभारी सचिव और जिला कलेक्टर ने लाभार्थियों को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी पट्टे वितरित किए। स्वास्थ्य विभाग की पोषण किट, पशुपालन विभाग द्वारा मंगला पशु योजना की बीमा पॉलिसी भी लाभार्थियों को प्रदान की।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई की रस्म करवाई गई। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा शिविर में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की और शिविर के दौरान लाभार्थियों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

शिविर में ग्रामीणों द्वारा बताई गई पेयजल समस्या के समाधान के लिए बताया कि ग्राम कुंतासर के लिए कंवरसेन लिफ्ट परियोजना के तहत नहरी पेयजल योजना पहले से ही स्वीकृत है, जिसके अंतर्गत यहाँ 200 किलो लीटर क्षमता की पानी की टंकी तथा एक पंप हाउस का निर्माण किया जाएगा जिससे कुंतासर, रेवाड़ा व आगे के गांवों में नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित होगी। उन्होंने ग्रामीणों को तुरंत राहत देने के लिए पीएचईडी अधिकारियों को तीन दिन में सर्वे कर खराब ट्यूबवेलों को दुरुस्त कर जलापूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी श्री शुभम शर्मा, तहसीलदार श्री श्रीवर्धन शर्मा, विकास अधिकारी श्री मनोज कुमार सहित ब्लॉक एवं पीएचईडी विभाग के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, श्री नरेश मोट एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बुधवार को जिले की 17 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

बीकानेर, 14 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत बुध…