हत्या के मामले का आरोपी महज 5 घंटे में गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Description of image

बीकानेर। कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज पांच घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।

थानाधिकारी कोतवाली सविता डायल ने बताया कि 20 जुलाई 2026 को यूनुस अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई मोहम्मद साबिर के साथ मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू एवं सोहिल देवड़ा उर्फ मोइनुद्दीन उर्फ एफयू ने सरेआम मारपीट की तथा तौलिये से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

प्रकरण पर थाना कोतवाली में बीएनएस की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश (आईपीएस), पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ (आरपीएस) एवं नगर वृत्ताधिकारी अनुज डायल (आरपीएस) के निर्देशन में थानाधिकारी सविता डायल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने लगातार पीछा करते हुए तकनीकी एवं पारंपरिक पुलिस कार्यप्रणाली का उपयोग किया और घटना के मात्र पांच घंटे के भीतर मुख्य आरोपी मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू (39 वर्ष), निवासी लक्ष्मीनाथजी घाटी रोड, पानी की टंकी के सामने, थाना कोतवाली, बीकानेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी से हत्या की घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की अनुसंधान कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू पुत्र गनी मोहम्मद छींपा, उम्र 39 वर्ष, निवासी लक्ष्मीनाथजी घाटी रोड, पानी की टंकी के सामने, थाना कोतवाली, बीकानेर।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम थानाधिकारी सविता डायल के नेतृत्व में सुखलाल, राकेश मीणा, संदीप कुमार, सचित्र वीर, प्रीतम सहित थाना कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। वहीं भागीरथ एवं कपिलदेव की भी मामले के खुलासे में विशेष भूमिका रही।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

आबू रोड में ‘श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया’ विषय पर राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 9 सितंबर से, मीडियाकर्मी व बीके सेवाधारी भाग लेंगे

आबू रोड। ‘श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया’ (Empowered Media for Bui…