
आबू रोड। ‘श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया’ (Empowered Media for Building a Better World) विषय पर राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन-2026 आबू राेड के दिव्य शक्ति अनुभूति हॉल, मानसरोवर कैम्पस में 9–13 सितंबर 2026 आयाेजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय संयोजक, मीडिया विंग, शान्तिवन, ब्रह्माकुमारीज़, आबू रोड (राजस्थान) बीके शान्तनु के अनुसार इस महासम्मेलन में लगभग 1500 मीडियाकर्मी एवं 300 बीके सेवाधारी भाग ले सकते हैं।
इस महासम्मेलन में मेहमानों, गाइड्स तथा बीके सेवाधारियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आवास-निवास के वेबसाइट accomabu.bkapp.org / accomabu.bkivv.app पर उपलब्ध किया गया है। मीडिया प्रतिभागियों के युगल (पति/पत्नी) भी सम्मेलन में सादर किए जा रहे हैं। भाग लेने वालाें से अनुरोध किया गया है कि सम्मेलन को सभी के लिए सुचारु, सुव्यवस्थित एवं सुखद बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें तथा उपर्युक्त निर्देशों का पालन करें।
राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन में जिन क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित मीडियाकर्मियों एवं संचार विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा उनमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, समाचार एजेंसियां, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया, जनसंपर्क, फिल्म, डॉक्यूमेंट्री एवं क्रिएटिव मीडिया, मीडिया शिक्षा एवं अनुसंधान, सरकारी एवं संस्थागत मीडिया, अन्य मीडिया एवं संचार क्षेत्र शामिल है।