
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण अमलसाड, बिलीमोरा स्टेशनों पर ट्रेन मूवमेंट को सस्पेंडेड किया जा रहा है। जिसके कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी:-
*रद्द रेलसेवाएं*
1. गाडी संख्या 22965, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.07.2026 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 22966, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.07.2026 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 14708, दादर-हनुमानगढ एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.07.2026 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 09002, भिवानी-मुम्बई सेट्रल एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.07.2026 को रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 28.07.2026 को रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 20495, जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 27.07.2026 को रद्द रहेगी।
*आंशिक रद्द रेलसेवाएं*
1. गाडी संख्या 12216, बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 24.07.2026 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस-अहमदाबाद के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 09006, भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 23.07.2026 को भिवानी से प्रस्थान करेगी वह रतलाम तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रतलाम-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 09002, भिवानी-मुम्बई सेट्रल रेलसेवा जो दिनांक 22.07.2026 को भिवानी से प्रस्थान करेगी वह दाहोद तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दाहोद-मुम्बई सेट्रल के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 12998, बाडमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 23.07.2026 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह सूरत तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सूरत-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 21901, बान्द्रा टर्मिनस-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 24.07.2026 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर सूरत से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस-सूरत के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं*
1. गाडी संख्या 20991, अजमेर-दौंड रेलसेवा जो दिनांक 23.07.2026 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह सूरत-पालधी-मनमाड होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 20992, दौंड-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 27.07.2026 को दौंड से प्रस्थान करेगी वह दौंड-मनमाड-जलगांव-पालधी-सूरत होकर संचालित होगी।
*रीशड्यूल रेलसेवाएं*
1. गाडी संख्या 12955 मुम्बई सेट्रल-जयपुर रेलसेवा 24.07.2026 को मुम्बई सेट्रल से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित समय 19.05 बजे के स्थान पर 05 घंटे 25 मिनट की देरी से दिनांक 25.07.26 को 00.30 बजे प्रस्थान करेगी।