धारव हाई स्कूल, जयपुर द्वारा बीकानेर में भावी अभिभावकों के लिए दो दिवसीय पेरेंट्स इन्फॉर्मेशन सेशन

Description of image

बीकानेर, 23 जुलाई। राजधानी जयपुर के अजमेर रोड स्थित धारव हाई स्कूल की ओर से 25 और 26 जुलाई को बीकानेर के लक्ष्मी निवास पैलेस में अभिभावकों के लिए दो दिवसीय पेरेंट्स इन्फॉर्मेशन सेशन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आवासीय सुविधाओं और समग्र शिक्षा प्रणाली की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस सूचना सत्र में स्कूल के नेतृत्वकर्ता और एडमिशन टीम अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद करेगी, उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करेगी और बच्चों के लिए उपयुक्त शैक्षणिक वातावरण के चयन में मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

 

धारव हाई स्कूल की विशेषता इसका साप्ताहिक बोर्डिंग मॉडल है, जो विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल, मनोरंजन और व्यक्तिगत विकास के बीच संतुलन बनाए रखने का अवसर देता है। लगभग 15 एकड़ में फैले धारव हाई स्कूल के ग्रीन कैम्पस में विद्यार्थियों को सुरक्षित, अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे आत्मविश्वासी और स्वावलंबी व्यक्तित्व के रूप में विकसित हो सकें।

 

धारव हाई स्कूल जयपुर की चेयरपर्सन देवयानी जयपुरिया ने अपनी सोच साझा करते हुए कहा कि उनका सपना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर विद्यार्थी तक पहुँचे, चाहे वह कहीं भी रहते हो। इसी उद्देश्य के साथ जयपुर में छात्रों के लिए इस आवासीय (बोर्डिंग) सुविधा की स्थापना की। यह ऐसा सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण है, जहाँ बच्चे समग्र खेल सुविधाओं, पढ़ाई के लिए समर्पित समय और सर्वांगीण विकास के भरपूर अवसरों के साथ आगे बढ़ सकें। किसी भी बच्चे को केवल इसलिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए कि वह ऐसे क्षेत्र से आता है, जहाँ मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं। यह स्कूल ऐसे अभिभावकों के लिए भी अत्यंत उपयुक्त है, जिनका कार्य उन्हें लगातार एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए बाध्य करता है और जो चाहते हैं कि उनके बच्चों की शिक्षा बिना किसी व्यवधान के निरंतर जारी रहे।

 

धारव हाई स्कूल की डायरेक्टर डॉ. अदिति मिश्रा ने बताया कि किसी भी परिवार के लिए सही विद्यालय का चयन सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल रहने की जगह नहीं बल्कि एक ऐसा घर होता है, जहां बच्चे स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और प्रेरित महसूस करते हैं। उन्होंने बताया कि धारव हाई स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा, मजबूत संस्कार और जीवन कौशल प्रदान कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

 

 

 

विद्यालय में छात्रों और छात्राओं के लिए अलग-अलग आवासीय ब्लॉक उपलब्ध हैं। अरावली ब्लॉक बॉयज स्टुडेंट्स और नीलगिरी ब्लॉक गर्ल्स स्टूडेंट्स के लिए बनाया गया है। यहां कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए वातानुकूलित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध हैं। विद्यालय का बोर्डिंग समुदाय भारत के विभिन्न राज्यों के साथ ही नेपाल जैसे पड़ोसी देशों के विद्यार्थियों से भी समृद्ध है, जिससे विद्यार्थियों में वैश्विक दृष्टिकोण और सांस्कृतिक समझ विकसित होती है। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही विद्यालय खेल, कला, रचनात्मक गतिविधियों और नेतृत्व विकास पर भी विशेष जोर देता है ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

 

वर्तमान में धारव हाई स्कूल जयपुर के विद्याधर नगर में और अजमेर रोड पर स्थित दो परिसरों में संचालित है। विद्यालय में डे-स्कूलिंग और बोर्डिंग दोनों सुविधाएं उपलब्ध हैं। “रूटेड इन वैल्यूज़, रेडी फॉर द वर्ल्ड” की अवधारणा पर आधारित यह सीबीएसई संबद्ध विद्यालय आधुनिक स्मार्ट कक्षाओं, समग्र पाठ्यक्रम और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नयाशहर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन मामलों में 10.555 किलोग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर, 24 जुलाई। पुलिस थाना नयाशहर ने पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नी…