ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नयाशहर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन मामलों में 10.555 किलोग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर, 24 जुलाई। पुलिस थाना नयाशहर ने पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग तीन मामलों में कुल 10 किलो 555 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई रेंज आईजी ओमप्रकाश (आईपीएस) एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा नगर वृत्ताधिकारी अनुज डाल (आरपीएस) के सुपरविजन में थाना प्रभारी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना एवं लगातार निगरानी के आधार पर तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पहली कार्रवाई

गणेश फील्ड क्षेत्र में दबिश देकर श्रवण कुमार जाट (33) निवासी मुरलीधर व्यास नगर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1 किलो 420 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद किया गया। मामले की जांच पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद द्वारा की जा रही है।

दूसरी कार्रवाई

सांसोलाव तालाब क्षेत्र में कार्रवाई कर इंद्रपाल बिश्नोई (28) निवासी जाम्भेश्वर नगर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1 किलो 535 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद किया गया। प्रकरण की जांच पुलिस थाना कोटगेट कर रही है।

तीसरी कार्रवाई

भैरू कुटिया के पास गणेश फील्ड क्षेत्र में दबिश देकर प्रेमसुख बिश्नोई (42) निवासी जाम्भेश्वर नगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 7 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद किया गया। मामले की जांच पुलिस थाना कोतवाली द्वारा की जा रही है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी।

थाना नयाशहर पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरजीत कुमार सहित उपनिरीक्षक राकेश गोदारा, हरपाल सिंह, मंजीत कौर तथा पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की विशेष भूमिका रही।

पुलिस ने कहा कि ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत जिले में नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित

पूर्वाेत्तर रेलवे पर शिमलगुडी-सेलेंगहाट रेलखण्ड पर शिमलगुडी-नामति आलि स्टेशनों के मध्य शिम…