बज्जू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिलेंडर चोरी गिरोह का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर, 25 जुलाई। बज्जू थाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही सिलेंडर चोरी की वारदातों का सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को अन्य वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद है।

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं वृताधिकारी कोलायत के सुपरविजन में थानाधिकारी बज्जू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 5 जुलाई, 18 जुलाई एवं 21 जुलाई 2026 को हुई सिलेंडर चोरी की घटनाओं की गंभीरता से जांच की। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और लगातार की गई पड़ताल के आधार पर पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:

सुनील पुत्र त्रिलोक, उम्र 28 वर्ष, निवासी लूणकरणसर।

महेश पुत्र श्रीराम, उम्र 22 वर्ष, निवासी लूणकरणसर।

विपिन पुत्र सुरेंद्र, उम्र 24 वर्ष, निवासी बागड़सर, थाना बज्जू।

आदेश पुत्र रामरतन, उम्र 23 वर्ष, निवासी लूणकरणसर।

कृष्ण पुत्र हरिराम, उम्र 28 वर्ष, निवासी लूणकरणसर।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान चोरी किए गए सिलेंडरों की बरामदगी तथा अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता के संबंध में गहन जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी बज्जू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के अधिकारियों और जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

लूणकरणसर को सोमवार को नये लुक में मिलेगा रोडवेज बस अड्डा, मंत्री श्री सुमित गोदारा करेंगे शुभारंभ

  बीकानेर। लूणकरणसर में रोडवेज बस अड्डे का शुभारंभ सोमवार को प्रातः 11 बजे होगा। &nbs…