पुनर्निर्माण के बाद रोडवेज बस स्टैण्ड का लोकार्पण कर स्थानीय नागरिकों को दी बड़ी सौगात

Description of image

 

बीकानेर, 27 जुलाई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा सोमवार को लूणकरणसर के दौरे पर रहे। उन्होंने रोडवेज बस स्टैण्ड के पुनर्निर्माण कार्य का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी की। वहीं उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए क्षेत्र में चल रहे समस्त विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक निर्माण कार्य निर्धारित समय और गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो, जिससे आमजन को इनका लाभ हो सके।

 

श्री गोदारा ने कहा कि क्षेत्र में पिछले ढाई वर्षों में अनेक विकास कार्य हुए हैं तथा वर्तमान में कई कार्य प्रगति पर हैं। इनमें उप जिला अस्पताल, ओवर ब्रिज चौड़ाईकरण, महाविद्यालय में विभिन्न कार्य, डाॅ. अम्बेडकर एवं सावित्री बाई फूले छात्रावास सहित नहरी तंत्र सुदृढ़ीकरण से जुड़े कार्य प्रमुख हैं। यह सभी कार्य समय पर हों, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विधायक निधि एवं पंचायत मद के साथ नगर पालिका द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी भी ली। साथ ही बजट घोषणा के तहत क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में जाना।

 

मंत्री श्री गोदारा ने कहा कि ‘विकसित लूणकरणसर, शिक्षित लूणकरणसर’ की अवधारणा को साकार करने में प्रत्येक कार्मिक की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। इनका दायित्व है कि वे अपने विभाग से जुड़े विकास कार्यों पर नजर रखें। क्षेत्र को इनका भरपूर लाभ होगा। उन्होंने कहा कि उप जिला अस्पताल बनने से स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। काॅलेज में होने वाले कार्य युवाओं के लिए लाभदायक रहेंगे। उन्होंने प्रत्येक विकास कार्य की वर्तमान स्थिति के बारे जाना तथा इनकी पूर्णता अवधि एवं इसके अनुसार प्रगति की जानकारी ली।

 

*मौके पर पहुंचकर जानी प्रगति*

 

खाद्य मंत्री ने बैठक के पश्चात् मौके पर पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की प्रत्येक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से माॅनिटरिंग करें, जिससे समयबद्ध कार्य सुनिश्चित हों। उन्होंने कहा कि पहली बार नहरी तंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से खालों का पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण हो रहा है।

 

*लूणकरणसर झील को पर्यटक स्थल के रूप में करेंगे विकसित*

 

श्री गोदारा ने कहा कि लूणकरणसर झील को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर ढाई करोड़ रुपए व्यय होंगे। उन्होंने कहा कि यहां कई विदेशी पक्षी आते हैं, जो कि पक्षी प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। यहां सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि लूणकरणसर नगरीय क्षेत्र साफ-सुथरा और स्वच्छ रहे, इसके लिए पालिका के लिए 70 लाख रुपए की सफाई मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

*रोडवेज बस स्टैंड पुनर्निर्माण कार्य का किया लोकार्पण, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*

 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने सोमवार को लूणकरणसर के रोडवेज बस स्टैंड पुनर्निर्माण कार्य का लोकार्पण कर स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया। इस कार्य पर 33.87 लाख रुपए व्यय हुए हैं। इस अवसर पर श्री गोदारा ने कहा कि राजस्थान रोडवेज के माध्यम से यात्रा करने वाले क्षेत्रवासियों को बस स्टैण्ड पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो तथा उन्हें अत्याधुनिक सुविधाएं मिलें, इसके मद्देनजर इसका नवीनीकरण करवाया गया है। उन्होंने निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में यह कार्य भी महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। उन्हांेने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए वे सदैव प्रयासरत हैं।

 

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी श्री दयानंद रुयल, विकास अधिकारी श्री किशोर कुमार, तहसीलदार श्री अजय कुमार, रोडवेज प्रबंधक श्रीमती इंद्रा गोदारा, अधिशाषी अधिकारी श्री भवानीदान चारण सहित समस्त उपखण्ड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बज्जू थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित, नशा मुक्ति, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

बीकानेर, 27 जुलाई। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं …