पांचू पुलिस की विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई, 7 संदिग्ध गिरफ्तार, एयर गन व ₹1.17 लाख जब्त

Description of image

बीकानेर, 27 जुलाई। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पांचू थाना पुलिस ने 25 एवं 26 जुलाई को लगातार कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। अभियान के दौरान कुल 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, एक एयर गन सहित अन्य अवैध सामग्री जब्त की गई तथा ₹1 लाख 17 हजार की नकदी भी जब्त की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा तथा नोखा वृत्त के पुलिस उपाधीक्षक जरनैल सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी ईश्वर प्रसाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार में सवार चार संदिग्ध व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक एयर गन तथा अन्य अवैध सामग्री बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया। साथ ही प्रयुक्त कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त किया गया।

अभियान के दौरान शाम की गश्त में शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185/207 के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन भी जब्त किए गए।

26 जुलाई को नाकाबंदी के दौरान एक अन्य कार में सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से ₹1 लाख 17 हजार नकद बरामद हुए। पूछताछ में अवैध शराब सप्लाई से जुड़े होने की आशंका पर तीनों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया तथा नकदी को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जब्त कर लिया गया। संबंधित वाहन को भी जब्त किया गया।

इसके अलावा, पुलिस ने लोहे की गटर लगी कैंपर गाड़ी सहित अन्य वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उन्हें मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त किया।

पांचू थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कार्रवाई में शामिल टीम: थाना प्रभारी ईश्वर प्रसाद, एसआई रामनिवास ज्याणी, दिनेशचंद, हेड कांस्टेबल राणाराम, दलीपदास तथा कांस्टेबल लीलाराम, अगराराम, खुशराज, अशोक कुमार एवं चालक गणेशाराम ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बज्जू थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित, नशा मुक्ति, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

बीकानेर, 27 जुलाई। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं …