ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जसरासर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11.864 किलो डोडा पोस्त छिलका व 89 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर, 27 जुलाई। बीकानेर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत जसरासर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11.864 किलोग्राम डोडा पोस्त छिलका तथा 89 ग्राम अफीम बरामद की है।

महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज आईपीएस ओमप्रकाश तथा जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस मृदुल कच्छावा के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा एवं नोखा वृत्ताधिकारी जरनैल सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी राकेश स्वामी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बनिया रोही क्षेत्र में एक खेत में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखे गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। खेत में खड़ी बाजरे की फसल के बीच तलाशी लेने पर 11.864 किलोग्राम डोडा पोस्त छिलका तथा 89 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया।

मौके से पुलिस ने महेश बिश्नोई (25 वर्ष), पुत्र जगदीश बिश्नोई, निवासी बनिया, थाना जसरासर, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

मामले की जांच पांचू थाना प्रभारी ईश्वर प्रसाद को सौंपी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

महेश बिश्नोई (25 वर्ष) पुत्र जगदीश बिश्नोई, निवासी बनिया, थाना जसरासर, जिला बीकानेर।

कार्रवाई में शामिल टीम

थाना प्रभारी राकेश स्वामी, एएसआई रामेश्वरलाल, कांस्टेबल शिवप्रकाश, दीपाराम, शिवसिंह तथा डीआर लेखराम ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बज्जू थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित, नशा मुक्ति, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

बीकानेर, 27 जुलाई। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं …