बीकानेर की इस विधायक एवं उसकी बहन पर डरा धमका कर करोड़ों की वसूली करने का मुकदमा दर्ज

Description of image

बीकानेर। बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धी कुमारी व उनकी बहन महिमा

कुमारी पर डरा धमकाकर करोड़ों रूपये वसूलने का मामला बीछवाल

थाने में दर्ज हुआ है। इसको लेकर कोर्ट ने आज एक आदेश जारी कर यह मामला दर्ज करने को कहा है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी निवास का संचालन कर रही कंपनी गोल्डन ट्राइ एंगल फोर्ट्स एंड पैलेस के निदेशक राजीव मिश्रा की तरफ से दर्ज करवाया गया है। परिवादी ने आरोप लगाया है कि सिद्धि कुमारी व उनकी बहन ने उन्हें डरा-धमकाकर करोड़ों की वसूली की है। अब भी वे वसूली करने का प्रयास कर रहे हैं। परिवादी के अनुसार 1 मई 1999 को उन्होंने 19-19 साल की तीन लीज की थी। इस तरह से कुल 57 साल की लीज पर होटल उन्हें मिला। लीज के वक्त 50 लाख 54 हजार रूपए दिए थे। आरोप है कि सिद्धि कुमारी ने 24 अप्रेल 2010 को चार करोड़ रूपयों की वसूली की। यह वसूली यह धमकी देते हुए की गई कि अगर पैसे नहीं दिए तो होटल खाली करवा देंगे। यह धमकी 4 अप्रेल को दी गई थी। कुछ समय पहले लालगढ़ की तरफ से खुलने वाले होटल के रास्ते पर गार्ड लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। अब फिर से धमकाकर 10 करोड़ मांगे जा रहे हैं। पुलिस ने विधायक राजकुमारी सिद्धि कुमारी व उनकी बहन महिमा कुमारी के

खिलाफ धारा 61(2), 238, 316, 318, 343 व 308 बीएसएन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फाइल पुलिस मुख्यालय भेजी गई है। ज स्ि करेगा इसका निर्धारण पुलिस मुख्यालय करेगा। बता दें कि री बीजेपी से सिटिंग विधायक हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …