वैश्य समाज के विजय बाफना ने राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट

Description of image

दिनांक 28/07/2026चंडीगढ़। भाजपा सदस्य एवं वैश्य समाज के सक्रिय नेता विजय बाफना ने चंडीगढ़ स्थित लोक भवन में पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विजय बाफना ने राज्यपाल कटारिया का पौधा भेंट कर अभिनंदन किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

भेंट के दौरान सामाजिक सरोकारों, समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा जनकल्याण से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विजय बाफना ने वैश्य समाज की सामाजिक गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों की जानकारी भी साझा की तथा समाज को एकजुट कर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

 

महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले सेवा एवं जनजागरण के कार्यों की सराहना करते हुए सामाजिक सहभागिता को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक समरसता के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।

 

यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और दोनों के बीच समाजहित एवं जनसेवा के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 : जिला निर्वाचन अधिकारी ने गठित किए 24 प्रकोष्ठ, प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त

  बीकानेर, 28 जुलाई। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की प्रारम्भिक तैयारियों और निर्वाचन सम…