
29 जुलाई 2026। ट्रोमा अब श्रीडूंगरगढ़ की जनता का हक और अधिकार है, जिसके लिए हम सब मिलकर आवाज उठाएंगे। जिससे आगाामी दिनों में सड़क दुर्घटना के बद गोल्डन ऑवर्स में घायलों को उचित ईलाज मिल सकें। ये बात कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना ने गांवो में संपर्क सभाओं में कही। बुधवार को आंदोलन रथ क्षेत्र के 19 गांवो में पहुंचा और सभी ग्रामीणों ने आगामी 5 अगस्त को उपखंड मुख्यालय पर होने वाले जनांदोलन में शामिल होने की अपील की।
ये रथ सालासर, पुदंलसर, बाना, रीड़ी, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर बड़ा बास, इंदपालसर राईकान, हथाणा जोहड़, धर्मास, नोसरिया मिंगसरिया, बाडेला, धनेरू, बरजांगसर, कुनपालसर, केऊ पुरानी, केऊ नई, जाखासर नया, जाखासर पुराना व रानासर पहुंचा और संपर्क सभाओं का आयोजन किया। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी ट्रोमा की जरूरत, ट्रोमा पर राजनीति, भामाशाह की स्वीकृति में बारे में जानकारी देते हुए पार्टी भेद से ऊपर उठकर हक की आवाज बुलंद करने की बात कही। इस दौरान दल में बाना के साथ भगवाननाथ कलवानियां, नीरू चौधरी, संतोष गोदारा, जगराम बाना, नारायणनाथ कलवानिया, ओमप्रकाश बेनीसर, मोशीन खान, दिनेश पिलानिया, सुभाष, नारायण डूडी, बुधराम गांधी, लालचंद कड़वासरा, डूंगर सिंवर, , नरेंद्र धतरवाल, शंकर नायक, बाबूलाल गोदारा, गणेश खिलेरी, मनोज गोदारा, रोहित गुर्जर, विकी प्रजापत रहें। वहीं सभी गांवो में बड़ी संख्या में ग्रामीण संपर्क सभाओं में शामिल हुए।