बीकानेर पश्चिम में बनेगी पांच करोड़ की सड़कें, विधायक व्यास के प्रयासों से सार्वजनिक निर्माण विभाग ने दी स्वीकृति

Description of image

 

बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास के प्रयासों से सार्वजनिक निर्माण विभाग ने बीकानेर पश्चिम क्षेत्र की कुल 13 सड़कों के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए राशि की सैद्धान्तिक सहमति जारी की है।

बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री श्रीमती दिया कुमारी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि इस राशि से कुल 9.91 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इनमें ओम शिव लाईब्रेरी से महेश सैलून के पास से होते हुए उसके सामने वाली गली केवलाराम जी के घर तक 760 मीटर, रोहित दूध भंडार से शिवजी जेईन के घर से बाबूलाल कुम्हार के घर के पास से होते हुए केवलराम जी के घर तक 280 मीटर, रोहित दूध भंडार से गेधर जनरल स्टोर से भैरू जनरल स्टोर होते हुए लक्की हेयर सैलून तक 700 मीटर तथा लेघा बाड़ी की 3 किमी की विभिन्न सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार टेकचंद बराडिया के घर से राम किसन जी के घर तक 500 मीटर, सुरजाराम जी कूकणा के घर से रामदेव कस्वां के घर के पास से होते हुए अर्जुनराम जी के घर तक 360 मीटर, रामदेव सारण के घर से सुरेश सारण के घर तक एवं पास वाली गली की 650 मीटर, भैरूजी मंदिर से पूगल रोड तक सर्वोदय बस्ती 450 मीटर तथा गोल्डन गेट अकादमी से विशला माता मंदिर तक 1 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकूराम के घर से जाट शमशान भूमि तक 1 किमी, मुरली मनोहर मंदिर टेकचंद बेरडिया के घर तक भीनासर कुआं की 450 मीटर, गणेश बाल निकेतन स्कूल के पीछे वाली गली में 360 मीटर तथा तेरापंथ भवन से भोमिया जी मंदिर तक 400 मीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

बैराठ सभ्यता के पुरातात्विक स्रोतों पर शोध कर दीपक यादव ने हासिल की पीएच.डी., डूंगर कॉलेज का बढ़ाया गौरव

  बीकानेर, 9 अक्टूबर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर के इतिहास विभाग के शोधार्थी श…