मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बीकानेर आएंगे

Description of image

 

बीकानेर, 13 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार दोपहर 3:25 बजे मेघासर हेलीपैड पहुंचेंगे तथा मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे यहां विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

 

मुख्यमंत्री सायं 5:40 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे तथा यहां से किसान भवन आएंगे तथा विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

 

मुख्यमंत्री सायं 6.10 बजे पीबीएम अस्पताल पहुंचेंगे तथा श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल (मेडिसिन विंग) का लोकार्पण और अवलोकन करेंगे।

 

सायं 6:50 बजे मुख्यमंत्री की गरिमामयी मौजूदगी में राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में एट होम, हाई टी एवं और ड्रोन शो आयोजित होगा।

 

मुख्यमंत्री रात्रि 8:20 बजे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

 

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 15 अगस्त को प्रातः 8:30 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। प्रातः 8:55 बजे शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पण करेंगे।

 

मुख्यमंत्री प्रातः 9.05 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। प्रातः 11.25 बजे जल विज्ञान एवं जल प्रबंधन संस्थान सभागार में ‘युवा संवाद : विकसित राजस्थान 2047’ में भाग लेने लेंगे।

 

मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे नाल एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित होगी सांस्कृतिक संध्या 

राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय …