अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजेश यादव ने माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में किया ध्वजारोहण

Description of image

बीकानेर, 16 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजेश यादव ने शनिवार को प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में ध्वजारोहण किया।

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा शिक्षा और शिक्षक ऐसे दो स्तंभ हैं, जो किसी भी देश को महान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि 80 सालों में देश के विकास में इन दोनों स्तंभों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के प्रति प्रदेशवासियों की अपार उम्मीदें हैं। प्रत्येक कार्मिक को अपने कर्तव्यों को पूर्ण लगन, तत्परता और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए इन उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए।

 

श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार, प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाना चाहती है। इसे परिणाम तक पहुंचाने के लिए निदेशालय के प्रत्येक अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्य करें, जिससे यह बच्चे आगे जाकर वह देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमारे सैनिक सीमाओं की सुरक्षा करते हैं, उसी प्रकार शिक्षकों का अपने दायित्वों के प्रति जिम्मेदार होना भी देशभक्ति है।

 

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले 80 वर्षों में देश ने और राज्य ने विकास के अनेक पहलुओं को छुआ है। आज पानी और बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार, सड़क तंत्र सुदृढ़ होने के साथ तथा गांव-गांव तक सरकारी विद्यालय खुले हैं। उन्होंने कहा कि इस आजादी को दिलाने के लिए हमारे अनगिनत देशभक्तों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हमें उनके प्रति कृतज्ञ होना चाहिए।

 

इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के स्टाफ ऑफिसर डॉ.अशोक शर्मा, अतिरिक्त निदेशक (शैक्षिक) प्रारंभिक शिक्षा डॉ. राजकुमार शर्मा, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की वित्तीय सलाहकार डॉ. ज्योति बाला व्यास, उपनिदेशक योजना श्रीमती सुषमा भानावत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा कार्यालय श्री अरविंद व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) डॉ. राम गोपाल शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा श्रीमती इंदू मेहता, वरिष्ठ निजी सचिव श्री पवन कुमार मोदी सहित निदेशालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस बिल्वपत्र की महिमा और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

बीकानेर। शिवबाड़ी स्थित श्री ज्योत भारती जी के धूणे पर चल रही श्री शिव महापुराण कथा के तृत…