बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों का आरक्षण तय, 18 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

Description of image

 

बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए आरक्षण की लॉटरी सोमवार को निकाल दी गई। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि नगर निगम चुनाव में किस वार्ड से किस वर्ग का प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेगा। आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा सामान्य वर्ग के वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इनमें महिला आरक्षण के वार्ड भी शामिल हैं।

नगर निगम के 80 वार्डों में 9 वार्ड एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 4, 5 और 33 एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। इन वार्डों से एससी वर्ग की महिला ही चुनाव लड़ सकेगी। वहीं वार्ड नंबर 9, 16, 45, 48, 71 और 77 एससी महिला-पुरुष के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

इसी तरह 16 वार्ड ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 49, 7, 36, 1 और 20 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हैं। इन वार्डों से केवल ओबीसी वर्ग की महिलाएं ही चुनाव लड़ सकेंगी। वहीं वार्ड नंबर 3, 63, 46, 29, 53, 34, 44, 15, 21, 10 और 39 ओबीसी महिला-पुरुष के लिए आरक्षित किए गए हैं।

सामान्य वर्ग के 55 वार्ड रखे गए हैं। इनमें से 18 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। ये वार्ड 19, 72, 78, 66, 74, 17, 47, 42, 69, 23, 59, 65, 40, 28, 79, 56, 14 और 57 हैं। इन वार्डों से किसी भी जाति की महिला चुनाव लड़ सकेगी।

वहीं 37 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 2, 6, 8, 11, 12, 13, 18, 22, 24, 25, 26, 27, 30, 31, 32, 35, 37, 38, 41, 43, 50, 51, 52, 54, 55, 58, 60, 61, 62, 64, 67, 68, 70, 73, 75, 76 और 80 शामिल हैं। इन वार्डों से किसी भी वर्ग के महिला या पुरुष प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेंगे।

आरक्षण व्यवस्था के अनुसार महिला के लिए आरक्षित किसी भी वार्ड से पुरुष प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ सकेगा। महिला अपने संबंधित वर्ग के आरक्षित वार्ड के साथ-साथ अनारक्षित वार्ड से भी चुनाव लड़ सकती है। इसी प्रकार जिस वार्ड को किसी विशेष वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, वहां उसी वर्ग का प्रत्याशी ही चुनाव लड़ सकेगा। हालांकि सामान्य श्रेणी के वार्डों से आरक्षित वर्ग के महिला-पुरुष प्रत्याशी भी चुनाव लड़ सकते हैं।

लॉटरी के बाद अब नगर निगम चुनाव को लेकर तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। आरक्षण तय होने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ने की संभावना है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नयाशहर थाना पुलिस की कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ रखने और खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान जारी

बीकानेर, 17 अगस्त। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार बीकानेर रेंज में मादक पदार्थों की तस्कर…