
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में राजस्थान के वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्याम पंचारिया ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजस्थान को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व प्रदान करते हुए वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री, राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष तथा मन्नालाल रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह राजस्थान भाजपा के लिए गौरव का विषय है। इन नियुक्तियों से प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
उन्होंने कहा कि सभी नेताओं का लंबा संगठनात्मक अनुभव, कार्यक्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण निश्चित रूप से भाजपा संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा। साथ ही, राजस्थान की संगठनात्मक भूमिका भी और अधिक सशक्त होगी।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकणा, कैलाश विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, मोहन ढाल, जसवंत दैय्या, राजपाल सिंह शेखावत, कुसुम शर्मा, जिला मंत्री राजाराम ओझा, भरत सुथार, भोजराज मेघवाल, जिला प्रवक्ता महेंद्र ढाका, पूजा मोहता एवं अर्जुन कड़वासरा सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
मनीष सोनी
जिला मीडिया संयोजक
भाजपा बीकानेर देहात