बीटीयू एवं आरकैट के संयुक्त तत्वावधान में उभरती प्रौद्योगिकियों पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Description of image

बीकानेर, 18 अगस्त।राजस्थान सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में उभरती प्रौद्योगिकियों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बीटीयू परिसर स्थित सेमीनार हॉल में मंगलवार को किया गया।

 

कार्यशाला का शुभारम्भ आरकेट स्पोक इंचार्ज तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री सत्येन्द्र सिंह राठौड़, डीन एकेडमिक्स श्री सुधीर भारद्वाज, उपनिदेशक श्री गगन भाटिया, कार्यशाला संयोजक श्री जय भास्कर, मेंटर श्री दीपेश आरकेट, श्री लक्ष्मण सिंह, सहायक आचार्य श्री संदीप कुमार ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यशाला संयोजक श्री जय भास्कर ने किया।

 

बीटीयू के कुलगुरु प्रो.अखिल रंजन गर्ग ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के लिए उद्योगोन्मुखी शिक्षा और करियर-उन्मुख कौशल विकास की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।

 

कार्यशाला संयोजक श्री जय भास्कर ने ट्रू चिप तथा पॉवर बी आई जैसी वैश्विक संस्थाओं के विशेषज्ञों ने छात्रों को नवीनतम तकनीकी प्रवृत्तियों एवं उद्योग की मांगों से अवगत कराया।

 

अतिरिक्त निदेशक श्री सत्येन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ, विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होंगे।

 

उप निदेशक श्री गगन भाटिया ने आरकेट की भूमिका और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।

 

डॉ सुधीर भारद्वाज ने कहा कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।

 

बीकानेर डिविजनल मेंटर श्री दीपेश रामावत ने बताया कि तकनीकी सत्रों में श्री रणवीर सिंह (सेमीकंडक्टर, चिप टेक्नोलॉजी) तथा श्री रवि स्वामी (पॉवर बीआई) शामिल रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को उभरती प्रौद्योगिकियों की गहन जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में बीटीयू के संगणक विज्ञान एवं अभियांत्रिकी तथा साइबर सिक्योरिटी विभाग के लगभग 150 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

 

कुलगुरु ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाकर अपने तकनीकी दृष्टिकोण को व्यापक बनाएं और उद्योग-प्रेरित करियर अवसरों के लिए स्वयं को तैयार करें।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ. गायत्री शर्मा, श्रीमती गगनदीप कौर, श्री राकेश कुमार, श्री संदीप भाखर, श्री जयवीर सहित अनेक प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

फरार आरोपियों पर नकद इनाम की घोषणा, आदतन अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

बीकानेर, 21 मई 2026। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्…