मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना अंतर्गत पेंशनर्स व बच्चों का होगा वार्षिक सत्यापन

Description of image

बीकानेर, 18 अगस्त। मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के अंतर्गत लाभान्वित पेंशनर्स एवं बच्चों का वार्षिक सत्यापन किया जाएगा।

 

योजना के तहत अनाथ बच्चों, विधवा महिलाओं एवं उनके बच्चों को नियमित पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिवर्ष जुलाई माह में सत्यापन आवश्यक है।लाभार्थी ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से भी अपना वार्षिक सत्यापन करवा सकते हैं। सत्यापन हेतु लाभार्थियों को अपना जनआधार कार्ड एवं योजना से जुड़े 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों का वर्ष 2026-27 का अध्ययन प्रमाण पत्र (विद्यालय/आंगनबाड़ी द्वारा जारी) प्रस्तुत करना होगा। प्रमाण पत्र में विद्यालय का नाम, पता, कक्षा, प्रधानाचार्य का नाम एवं मोबाइल नंबर अंकित होना आवश्यक है। सत्यापन प्रक्रिया ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से पूरी की जाएगी।

 

इसके अतिरिक्त लाभार्थी संबंधित ब्लॉक के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (पंचायत समिति) कार्यालयों-बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा, कोलायत, खाजूवाला एवं लूणकरणसर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला बीकानेर और संयुक्त निदेशक कार्यालय रानी बाजार में भी उपस्थित होकर सत्यापन करवा सकते हैं।

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल. डी. पंवार ने बताया कि वर्ष 2026-27 में सत्यापन पूर्ण होने पर ही लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन का भुगतान किया जाएगा। वर्तमान में योजना के तहत 437 विधवा महिलाओं, उनके 256 बच्चों एवं 3 अनाथ बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बज्जू पुलिस की कार्रवाई, बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

  बीकानेर। पुलिस मुख्यालय जयपुर, राजस्थान द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चल…