अवैध देशी पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

Description of image

अवैध देशी पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

खाजूवाला, 19 अगस्त। पुलिस थाना खाजूवाला ने अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी से गहनता से पूछताछ एवं अनुसंधान किया जा रहा है।

महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर श्री बनवारी लाल मीणा आरपीएस के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी खाजूवाला के निकट सुपरविजन में पुलिस थाना खाजूवाला की टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी खाजूवाला श्री अशोक बिश्नोई के नेतृत्व में टीम ने अवैध हथियारों की बिक्री की फिराक में घूम रहे अक्षय कुमार पुत्र देवानंद, जाति मेघवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 23, खाजूवाला, जिला बीकानेर को खाजूवाला से बीकानेर जाने वाली सड़क पर बंद राठी फैक्ट्री के पास गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल तथा उसके परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नंबर RJ 07 NS 3038 बरामद कर जब्त की। इस संबंध में पुलिस थाना खाजूवाला में प्रकरण संख्या 188, दिनांक 18.08.2026, धारा 3/25(1B) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त एवं उसके नेटवर्क के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

अक्षय कुमार पुत्र देवानंद, जाति मेघवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 23, खाजूवाला, जिला बीकानेर।

पुलिस टीम

श्री कन्हेर सिंह, उप निरीक्षक, पुलिस थाना खाजूवाला

श्री श्रवण राम, एएसआई, पुलिस थाना खाजूवाला

श्री बजरंग यादव, कांस्टेबल नंबर 1688

श्री विक्रम पाल, कांस्टेबल नंबर 740

श्री प्रेम कुमार, कांस्टेबल नंबर 751

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

फोटोग्राफी के डिजिटल युग में छुपी प्रतिभाएं भी सामने आ रही हैं : श्री मृदुल कच्छावा 

बीकानेर, 19 अगस्त। एपीथ्रीआई द्वारा बुधवार को आयोजित समारोह में बीकानेर के पुलिस अधीक्षक श…