कुलगुरु ने किया कृषि अनुसंधान केन्द्र श्रीगंगानगर का दौरा, कपास फसल की स्थिति का लिया जायजा

Description of image

श्रीगंगानगर/ बीकानेर,20 अगस्त । स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने गुरुवार को कृषि अनुसंधान केंद्र (एआरएस), श्रीगंगानगर का दौरा कर क्षेत्र में कपास फसल की स्थिति, अनुसंधान गतिविधियों एवं किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। डॉ दुबे के परीक्षा नियंत्रक डॉ वी एस आचार्य सहित साथ केंद्र के वैज्ञानिक उपस्थित रहे। उन्होंने फसल का निरीक्षण किया और फसल की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।

 

कुलगुरु ने कपास में कीट एवं रोग प्रबंधन, सिंचाई, पोषक तत्व प्रबंधन तथा उन्नत कृषि तकनीकों के संबंध में वैज्ञानिकों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि कपास क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण नकदी फसल है और इसकी उत्पादकता एवं गुणवत्ता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान को खेत स्तर तक पहुंचाना आवश्यक है।

उन्होंने वैज्ञानिकों को किसानों की स्थानीय समस्याओं के अनुरूप व्यावहारिक एवं प्रभावी तकनीक विकसित करने तथा किसानों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कुलगुरु ने एआरएस की अनुसंधान गतिविधियों की सराहना की।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिवबाड़ी, श्री शिव महापुराण कथा का हुआ समापन

बीकानेर। शिवबाड़ी स्थित श्री ज्योत भारती जी के धूणे में पिछले सात दिनों से चल रही श्री शिव…