श्रावण के अंतिम सोमवार को काशी विश्वनाथ महादेव का 51 किलो चीनी से अभिषेक

Description of image

बीकानेर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में विश्व कल्याण एवं सर्वजन के सुख-समृद्धि की कामना को लेकर 51 किलो चीनी से विशेष अभिषेक किया गया। कनूमंडल द्वारा श्री कन्हैया लाल रंगा के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में पं. श्री काशीनाथ ओझा ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का चीनी से अभिषेक करवाया।

आयोजकों के अनुसार धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव का चीनी से अभिषेक करने से आरोग्यता प्राप्त होती है तथा माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर विश्व कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

अभिषेक कार्यक्रम में श्री अशोक पुरोहित, इंदु जोशी, केके छंगाणी, किशन स्वामी, सागरसा, परख रंगा, श्रीनाथ पुरोहित, बृजू पुरोहित सहित अनेक भक्तों ने भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

स्व. चौधरी भीयाराम गोदारा (पूर्व सरपंच) की स्मृति में विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण, भामाशाह परिवार ने रखी नींव

नोखागाँव। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, नोखागाँव के मुख्य प्रवेश द्वार (गेट) के…