नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 : आगामी आदेशों तक मुख्यालय पर रहेंगे समस्त कार्मिक, बिना अनुमति नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय

Description of image

बीकानेर, 24 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन ने आदेश जारी कर सभी विभागों के कार्मिकों को आगामी आदेशों तक मुख्यालय पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहने तथा बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के लिए निर्देशित किया है।

 

आदेश अनुसार नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण करवाया जाना है। इसके लिए मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण से संबंधित ड्यूटी आदेश नियुक्ति प्रकोष्ठ द्वारा संबंधित तहसील अथवा उप तहसील कार्यालय के जरिए तामिल करवाया जाना जा रहा है।

 

इसके मद्देनजर जिले के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वह आगामी आदेशों तक मुख्यालय पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे तथा जिला कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने आगामी राजकीय अवकाशों के दौरान विभाग के अधीन समस्त कार्यालय-विद्यालय अनिवार्य रूप से खुलवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे आदेशों की तामील संबंधित कार्मिक को यथा समय करवाई जा सके।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

स्व. चौधरी भीयाराम गोदारा (पूर्व सरपंच) की स्मृति में विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण, भामाशाह परिवार ने रखी नींव

नोखागाँव। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, नोखागाँव के मुख्य प्रवेश द्वार (गेट) के…