फरार वांछित आरोपियों पर नकद इनाम घोषित, आदतन अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट

Description of image

 

बीकानेर, 24 अगस्त। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन में बीकानेर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं लूट के प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नकद इनाम घोषित किया गया है। साथ ही बार-बार अपराध करने वाले एवं आमजन में भय का माहौल पैदा करने वाले आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नई हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं।

फरार आरोपियों पर नकद इनाम

पुलिस के अनुसार थाना पांचू में दर्ज प्रकरण संख्या 225/05.08.2026 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस में वांछित आरोपी अशोक पुत्र सूरजाराम जाट, निवासी नांवा, पुलिस थाना नोखा तथा मनीष पुत्र जीयाराम कुम्हार, निवासी देऊ, पुलिस थाना पांचौड़ी, जिला नागौर की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया है।

इसी प्रकार थाना कोलायत के प्रकरण संख्या 186/03.12.2025 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित उग्रसेन खिलेरिया पुत्र चंदराम बिश्नोई, निवासी धरनोक, पुलिस थाना पांचू की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

थाना गजनेर के प्रकरण संख्या 05/09.01.2026 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट में भी उग्रसेन खिलेरिया वांछित है। वहीं थाना दियातरा के प्रकरण संख्या 16/18.02.2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में वांछित श्यामसुंदर पुत्र भगवानाराम बिश्नोई, निवासी कानजी की सीड, पुलिस थाना बाप, जिला फलौदी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस ने बताया कि उक्त फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्तियों को घोषित इनाम दिया जाएगा।

आदतन अपराधी की खोली हिस्ट्रीशीट

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा द्वारा जिले में बार-बार अपराध करने वाले तथा आमजन में भय कारित करने वाले अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में संबंधित थाना पुलिस को ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी कार्रवाई के तहत थाना नोखा के अपराधी मोहनसिंह पुत्र जगमालसिंह राजपूत, निवासी नोखा गांव, पुलिस थाना नोखा, बीकानेर की नई हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसके विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, अपहरण, मारपीट एवं अवैध हथियार सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज होना बताया गया है।

पुलिस द्वारा ऐसे आदतन एवं सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

स्व. चौधरी भीयाराम गोदारा (पूर्व सरपंच) की स्मृति में विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण, भामाशाह परिवार ने रखी नींव

नोखागाँव। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, नोखागाँव के मुख्य प्रवेश द्वार (गेट) के…