300 अल्प्राजोलम टैबलेट व 14.56 ग्राम स्मैक बरामद, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Description of image

बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत गजनेर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 300 अल्प्राजोलम टैबलेट तथा 14.56 ग्राम स्मैक बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री बनवारीलाल मीणा एवं वृताधिकारी कोलायत श्री जयपाल सिंह आरपीएस के निर्देशानुसार थाना प्रभारी श्री ओमप्रकाश सुथार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 27 अगस्त 2026 को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चांदनी फांटा से चांदनी लिंक रोड पर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में पकड़ी थैली सड़क किनारे फेंककर झाड़ियों की ओर भाग गया। पुलिस ने पीछा कर उसकी तलाश की, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

फेंकी गई थैली की तलाशी लेने पर उसमें Alprazolam Tablets IP Quiler-0.5 की 30 पट्टियां, कुल 300 टैबलेट (वजन 33.60 ग्राम) तथा 14.56 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थों को जब्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान थाना कोलायत द्वारा किया जा रहा है तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है।

गठित पुलिस टीम:

श्री ओमप्रकाश सुथार, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना गजनेर

श्री हरवीर सिंह, हेड कांस्टेबल 4005

श्री रविन्द्र कुमार, कांस्टेबल 253

श्री अमित कुमार, कांस्टेबल 1079

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

श्रावणी कर्म में हुआ ऋषि पूजन, पितृ तर्पण व यज्ञोपवीत धारण

बीकानेर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ब्राह्मण वैश्य क्षत्रिय समाज की ओर से पारंपरिक श्रावणी …