
दिनांक 31 अगस्त। करली के तीज के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं अस्पताल परिसर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से ’’सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, पीबीएम में अधीक्षक डॉ.़ संजीव बुरी एवं डॉ. सचिन बांठिया के नेतृत्व में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। चिकित्सालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक डॉ. संजीव बुरी कहा कि तीज पर्व प्रकृति और हरियाली से जुड़ा है। ऐसे अवसर पर पौधरोपण करना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण का संदेश देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अस्पताल परिसर में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने से वातावरण को बेहतर बनाने के साथ मरीजों एवं उनके परिजनों को भी सकारात्मक एवं सुखद वातावरण उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को अपनी नियमित जिम्मेदारी का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में रेडियोग्राफ डायग्नोसिस विभाग के प्रभारी सुरेन्द्र स्वामी, नर्सिंग प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय एवं नर्सिंग सुपरवाइजर अनिता शर्मा’’ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।