
बीकानेर। पुलिस थाना रणजीतपुरा ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त छिलका सप्लाई करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बलवानीलाल मीणा आरपीएस के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी कोलायत जयपाल सिंह आरपीएस के निकट सुपरविजन में थाना प्रभारी जगदीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि थाना बज्जू में दर्ज प्रकरण संख्या 70/2026, दिनांक 09.05.2026, धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट 1985 में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त छिलका सप्लाई करने के आरोपी शिवप्रताप पुत्र हनुमानराम, जाति विश्नोई, उम्र 42 वर्ष, निवासी बज्जू खासा, थाना बज्जू, जिला बीकानेर को 31 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी पिछले करीब तीन माह से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी से मामले में गहन पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ की सप्लाई में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
शिवप्रताप पुत्र हनुमानराम, जाति विश्नोई, उम्र 42 वर्ष, निवासी बज्जू खासा, थाना बज्जू, जिला बीकानेर।
पुलिस टीम:
जगदीश सिंह, थानाधिकारी, पुलिस थाना रणजीतपुरा
मोडाराम, कांस्टेबल 1550
मोबनाराम, कांस्टेबल 1037
विक्रम सिंह, कांस्टेबल 1244
पुलिस की ओर से नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।