दंतौर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 किलो 150 ग्राम डोडा पोस्त जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर। पुलिस थाना दंतौर ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा पोस्त तथा तस्करी में प्रयुक्त दो कारें जब्त की हैं।

 

महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी खाजूवाला विजयपाल यादव आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में 31 अगस्त 2026 को थाना दंतौर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

 

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान दिनेश को ऑल्टो कार नंबर RJ 13 CD 8770 में अवैध डोडा पोस्त का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वहीं उसके आगे सुखराम एवं द्वारका प्रसाद स्विफ्ट कार नंबर RJ 10 CB 5746 से एस्कॉर्ट करते हुए पकड़े गए।

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों एवं 40 किलो 150 ग्राम डोडा पोस्त को नियमानुसार जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।

 

पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है तथा मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क, सप्लायर एवं इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस थाना दंतौर की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

गिरफ्तार आरोपी:

 

दिनेश

 

सुखराम

 

द्वारका प्रसाद

 

 

जब्ती:

 

40 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा पोस्त

 

ऑल्टो कार RJ 13 CD 8770

 

स्विफ्ट कार RJ 10 CB 5746

 

 

पुलिस टीम:

 

1. सुरेन्द्र कुमार, पुलिस निरीक्षक/थानाधिकारी

 

 

2. सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल 195

 

 

3. कुलदीप, कांस्टेबल 1647

 

 

4. सुरेश कुमार, कांस्टेबल 1831

 

 

5. सोनू कुमार, कांस्टेबल 1993

 

 

6. सुरेश विश्नोई, कांस्टेबल 1539

 

 

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत गजनेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रुपए का इनामी अफीम तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन …