बीकानेर के डेयरी बूथों पर छापामारी डेयरी उत्पाद के अलावा ये मिला सामान

बीकानेर। नगर निगम उपायुक्त प्रथम कलराज मीना की ओर से शहर के अनेक डेयरी बूथों पर छापेमारी कर पड़ताल की गई। जानकारी मिली है कि निगम की ओर से जूनागढ़ के पीछे, सादुलसिंह सर्किल, मुख्य डाकघर के पास स्थित डेयरी बूथों की जांच पड़ताल की। जांच के दौरान डेयरी उत्पादों के अलावा भी अनेक विक्रय उत्पाद पाएं गये। जिसमें तम्बाकू उत्पाद भी शामिल थे। जिन्हें जब्त कर ऐसे डेयरी बूथों की सूची तैयार की गई है। जिनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश भी निगम उपायुक्त ने दिए है। बताया जा रहा है कि तीन बूथों में से दो बूथों पर तम्बाकू उत्पाद पाएं गये। जिन्हें नोटिस जारी कर तीन दिनों में जबाब मांगा जाएगा। अगर ये बूथ संचालक संतोषजनक जबाब नहीं दे पाएं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब रहे कि डेयरी बूथों पर नशे संबंधित सामग्री व तंबाकू उत्पाद बेचने की शिकायतों के चलते यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में होमगार्ड इंचार्ज ऋषिराज आचार्य सहित अनेक होमगार्ड के जवान शामिल रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…