दो बाइक आमने-सामने भिड़ी, दो को किया रेफर, दो की हुई मौत

Description of image

बीकानेर। आमने सामने से से आ रही दो बाइक की भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। वहीं तीन लोग घायल हो गए है। हादसा जसरासर थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के अनुसार तीन व्यक्ति बाइक पर सवार होकर कातर से सांड़वा की तरफ आ रहे थे। सामने से आ रही बाइक पर दो लोग सवार थे। कातर व तेहमदेसर के बीच दोनों बाइक भिड़ गई। स्थानीय लोग हताहतों को स्वास्थ्य केंद्र जसरासर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो गंभीर घायलों को पीबीएम रैफर कर दिया गया है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…