स्वच्छता पखवाड़ा–2026″ के अंतर्गत बीकानेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को कचरा पृथक्करण के प्रति किया जागरूक

स्वच्छता पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत बीकानेर मंडल में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा Solid Waste Management (SWM) Rules, 2026 के प्रावधानों की अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

इस अभियान के अंतर्गत बीकानेर, लालगढ़, श्रीगंगानगर, हिसार, सिरसा, सादुलपुर, सूरतगढ़ एवं मंडी डबवाली सहित विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को कचरे के उचित पृथक्करण एवं निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों को समझाया गया कि कचरे को निर्धारित श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग रंगों के डस्टबिन में डालना चाहिए, ताकि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जा सके।

 

अभियान के दौरान यात्रियों को कचरे के पृथक्करण के लिए निम्नलिखित रंगों के डस्टबिन के उपयोग की जानकारी दी गई:

 

– हरा डस्टबिन: गीला कचरा (Wet Waste)

– नीला डस्टबिन: सूखा कचरा (Dry Waste)

– लाल डस्टबिन: सैनिटरी कचरा (Sanitary Waste)

– काला डस्टबिन: विशेष देखभाल योग्य एवं घरेलू खतरनाक कचरा (Special Care / Domestic Hazardous Waste)

 

यात्रियों से अपील की गई कि वे रेलवे स्टेशनों एवं रेल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें तथा कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। कचरे का उचित पृथक्करण न केवल स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाता है, बल्कि अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

बीकानेर मंडल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता संबंधी गतिविधियों एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से यात्रियों और रेल उपयोगकर्ताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पंचायत राज आम चुनाव : प्रशिक्षण में अनुपस्थित 5 कार्मिकों को नोटिस

बीकानेर, 14 अक्टूबर। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत पीआरओ और पीओ प्रथम प्रशिक्षण में अनुप…