बीकानेर, 11 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन, नगर निगम तथा बीकानेर विकास प्राधिकरण की ओर से मंगलवार सायं 7 बजे रवींद्र रंगमंच पर आयोजित होने वाले दास्ताने शहीदे आजम भगत सिंह कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके लिए दास्तानगो पूनम गिरधानी और उस्मान सिद्दीकी मंगलवार सुबह बीकानेर पहुंच जाएंगे। जिला कलेक्टर …
