बीकानेर, 13 जून। जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नोखा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 245 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बनवारीलाल मीणा …
