गजनेर थाने में आयोजित हुआ “रक्षा का वचन” कार्यक्रम

Description of image

बीकानेर, 28 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय, विश्वास एवं आत्मीयता स्थापित करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं में पुलिस के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे “रक्षा का वचन” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पुलिस थाना गजनेर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं से पुलिसकर्मियों को राखी बंधवाई गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, साइबर सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन 1090/181, राजकॉप सिटीजन ऐप सहित पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सहायता एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के सदुपयोग एवं दुरुपयोग सहित जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई।

कार्यक्रम में थानाधिकारी श्री ओमप्रकाश सुथार, सहायक उप निरीक्षक श्री वीरेन्द्र सिंह, थाना स्टाफ, सुरक्षा सखी एवं सीएलजी महिला सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास और आत्मीयता को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

श्रावणी कर्म में हुआ ऋषि पूजन, पितृ तर्पण व यज्ञोपवीत धारण

बीकानेर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ब्राह्मण वैश्य क्षत्रिय समाज की ओर से पारंपरिक श्रावणी …