विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

 

बीकानेर, 5 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर गुरुवार को निर्वाचक पंजीयन अधिकारी बीकानेर पश्चिम एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) श्रीमती रीना की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई।

 

बैठक में भाजपा जिला महामंत्री श्री कौशल शर्मा, कांग्रेस जिला प्रवक्ता श्री भीखाराम मेघवाल तथा आम आदमी पार्टी के प्रो. सलवीर समेजा उपस्थित रहे।

 

बैठक में बताया गया कि 1 जनवरी 2027 के साथ 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर 2027 की अर्हता तिथियों के लिए भी अग्रिम आवेदन (फॉर्म-6) लिए जा रहे हैं। 17 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष की आयु के विद्यार्थियों के पंजीकरण के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

 

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 तथा संशोधन एवं स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 निर्धारित है। आवेदन निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in अथवा ECINET ऐप से किए जा सकते हैं। आधार संख्या देना स्वैच्छिक है।

 

बैठक में सहायक प्रोग्रामर श्री जितेन्द्र सिंह सोलंकी एवं वरिष्ठ सहायक श्री परमेश्वर राम उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

कतरियासर में पेड़ों की कटाई से वन्यजीवों पर मंडराया संकट, मुकेश बन ने प्रशासन से मांगी जवाबदेही

  बीकानेर। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल कतरियासर में जल ग्रहण योजना के …