
बीकानेर। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते चलन के बीच अब बीकानेरवासियों को एक और आधुनिक विकल्प मिलने जा रहा है। ‘सोकुडो इलेक्ट्रिक’ का बीकानेर का पहला ऑटोमोबाइल शोरूम सोमवार, 11 मई 2026 को भव्य समारोह के साथ शुरू होगा। यह बीकानेर ऑटोमोबाइल का नया शोरूम कोर्ट के पास, गवर्नमेंट प्रेस रोड पर खोला जा रहा है।
शोरूम उद्घाटन समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें शहर के कई गणमान्य नागरिक, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार यह शोरूम बीकानेर में इलेक्ट्रिक वाहन संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवबाड़ी स्थित श्री ललेश्वर महादेव मंदिर के महंत स्वामी विमर्शानंद गिरि महाराज मौजूद रहेंगे। वहीं बीकानेर नगर निगम की पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित भी समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।
इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बीकानेर शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा हरासर हवेली के विश्वजीत सिंह हरासर विशेष अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
मैनेजिंग डायरेक्टर बीकानेर संभाग जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बीकानेर ऑटोमोबाइल शोरूम में सोकुडो इलेक्ट्रिक की विभिन्न आधुनिक ई-स्कूटर्स और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों की पूरी रेंज उपलब्ध रहेगी। बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों और पर्यावरण संरक्षण की जरूरत को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में यह शोरूम शहरवासियों को नई तकनीक और किफायती परिवहन का विकल्प उपलब्ध कराएगा।
समारोह के आयोजन की जिम्मेदारी मैनेजिंग डायरेक्टर बीकानेर संभाग जितेंद्र सिंह राठौड़ और रविंद्र सिंह राठौड़ द्वारा संभाली जा रही है। उन्होंने शहरवासियों से उद्घाटन समारोह में शामिल होकर इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति का हिस्सा बनने की अपील की है।