नयाशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

Description of image

 

बीकानेर, 18 जुलाई। पुलिस थाना नयाशहर ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

थानाधिकारी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से कार्रवाई करते हुए आरोपी पुखराज पुत्र चतुरभुज (24 वर्ष), निवासी भौजूसर, थाना गजनेर, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल आरजे 07 एनएस 3891 बरामद कर ली गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को मुरलीधर व्यास नगर स्थित भाटों का बास, रामदेव मंदिर के पीछे गली में एक मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में पुलिस थाना नयाशहर में मुकदमा संख्या 143/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश (आईपीएस) एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चकवर्ती सिंह राठौड़ (आरपीएस) तथा वृत्ताधिकारी (नगर) अनुज डाल (आरपीएस) के निकट पर्यवेक्षण में गठित टीम ने लगातार प्रयास करते हुए मामले का सफल खुलासा किया।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुरजीत कुमार के साथ हैड कांस्टेबल शेरसिंह, कपिल कुमार, पुरुषोत्तम तथा कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं प्रहलाद राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

झपटमारी की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; नकदी और सोने के आभूषण बरामद

  बीकानेर, 18 जुलाई। पुलिस थाना नयाशहर ने शहर में हुई छीना-झपटी की वारदात का सफल खुला…