शिव पंचायत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की थंब पूजन से भव्य शुरुआत, 26 से 29 अप्रैल तक होंगे आयोजन

Description of image

बीकानेर। श्री नवलेश्वर सिद्ध पीठ मठ के तत्वावधान में गेमना पीर के पास, बछासर बाईपास रोड़ स्थित श्रीनवलेश्वर मठ शंकरेश्वर महादेव मंदिर गौशाला आश्रम में 26 से 29 अप्रैल तक चार दिवसीय शिव पंचायत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत पंच कुण्डी यज्ञ स्थल के भूमि पूजन एवं थम्ब पूजन के साथ की गई। यह समस्त आयोजन श्री श्री 1008 श्री शिवसत्यनाथजी महाराज के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हो रहे है। बुधवार के इस कार्यक्रम पर विद्वान यज्ञाचार्य ज्यो. पं. जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) एवं ज्यो. पं. अशोक ओझा (राजा) के आचार्यत्व में पंडित अर्जुन ओझा, विमल ओझा (राधे), रामजी पुरोहित, नारायण ओझा, योगेश ओझा, शंकरलाल ओझा एवं लोकेश विप्रो सहित अन्य विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि, थंब पूजन के मुख्य यजमान सवाई सिंह राठौड़ थे। आज के इस कार्यक्रम मठ से जुड़े दिनेश सांखला, मनोहर सिंह, मेगराज अन्य कई भक्त उपस्थित रहे। इस दौरान पूज्य श्रीशिवसत्यनाथजी महाराज ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में समाज को संदेश देते हुए कहा कि नशा जीवन के विनाश का कारण है, इससे दूर रहना चाहिए तथा नील वस्त्र का त्याग करना चाहिए। उनके प्रेरणादायक प्रवचन से श्रद्धालुओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कार्यक्रम स्थल पर आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

भीषण गर्मी में राहत: उरमूल डेयरी ने छाछ सस्ती की, अब 350 ग्राम पैक मात्र 10 रुपये में

बीकानेर। क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी के साथ ठंडे पेय पदार्थों की मांग में तेजी देखी जा …