ग्राम रथ अभियान,मुख्यमंत्री कृषक साथी योजनांतर्गत कृषक को तारबंदी के लिए मिला अनुदान

Description of image

बीकानेर। विधानसभा क्षेत्र लूणकरणसर की ग्राम पंचायत सोढवाली में आयोजित ग्राम रथ अभियान के दौरान किसान भंवर सिंह को मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

इसके पश्चात कृषक भंवर सिंह ने राजकिसान साथी पोर्टल के माध्यम से खेत की तारबंदी के लिए आवेदन किया। कृषि विभाग द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद उनको 40 हजार रुपए का अनुदान दिया गया। भंवर सिंह ने बताया कि बिना सरकारी मदद के तारबंदी करवाना उनके लिए संभव नहीं था। तारबंदी होने से अब उनकी फसल नीलगाय और आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान से पूरी तरह सुरक्षित हो गई है। पहले जहां फसल की रखवाली में रात-दिन एक करना पड़ता था और अलग से खर्च भी होता था, वहीं अब उनकी चिंता और लागत दोनों कम हो गई है। सुरक्षित फसल से अब उन्हें उत्पादन और आमदनी बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम रथ के जरिए ही उन्हें राज्य सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से गांव-गांव तक योजनाओं की जानकारी पहुंचती है, जिससे अधिक से अधिक किसान लाभ उठा सकते हैं।

इस मदद के लिए भंवर सिंह ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार प्रकट किया और कहा कि धरातल पर किसानों की असली साथी ऐसी ही योजनाएं बन रही हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

उरमूल संघ का बड़ा फैसला: दूध खरीद दर में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी

बीकानेर, 02 मई 2026,उत्तरी राजस्थान सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (उरमूल), बीकानेर ने द…