मंडल अस्पताल लालगढ में विश्व अस्थमा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Description of image

बीकानेर,विश्व अस्थमा दिवस पर बीकानेर रेल मंडल के अंतर्गत मंडल अस्पताल लालगढ़ एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह दिवस प्रत्येक वर्ष मई माह के प्रथम मंगलवार को मनाया जाता है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. असीम कुमार के निर्देशन में मंडल अस्पताल लालगढ़ की मेडिकल टीम द्वारा कैरेज एवं वैगन, लालगढ़ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश माँझी ने बताया कि इस दौरान कर्मचारियों को अस्थमा रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाती है तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया गया है।

इस शिविर कार्यक्रम में मंडल अस्पताल के डी.ई.ई. मूलचंद शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अस्थमा के प्रति जागरूक रहने एवं समय पर उपचार लेने की सलाह दी। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नियमित जांच कराने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर कैरेज एवं वैगन, लालगढ़ में स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों की बी.पी. एवं शुगर की जांच की गई।

अस्थमा दिवस पर बीकानेर मंडल के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें

कर्मचारियों एवं आमजन को अस्थमा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाना एवं अस्थमा जैसी बीमारी के प्रति सही जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

लूणकरणसर को फिर मिलेगी विकास कार्यों की सौगात: मंत्री श्री सुमित गोदारा करोड़ों के कार्यों का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

बीकानेर, 5 मई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा बुधवार को लूणकरणसर विधानस…