
बीकानेर। फोटोग्राफर एसोसिएशन संघ, जिला बीकानेर की ओर से बुधवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन गणपति प्लाजा स्थित रजा फिल्म्स एंड इवेंट्स, शॉप नंबर 133 में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संघ के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं शहर के सम्मानित फोटोग्राफर बंधुओं ने संयुक्त रूप से केक काटकर विश्व फोटोग्राफी दिवस की खुशियां मनाईं। सभी फोटोग्राफर साथियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष ने विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाए जाने के इतिहास एवं महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फोटोग्राफी केवल तस्वीर खींचने की कला नहीं, बल्कि यादों, घटनाओं और इतिहास को संजोकर रखने का सशक्त माध्यम है।
संघ के कोषाध्यक्ष ने डिजिटल फोटोग्राफी के बदलते स्वरूप एवं आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी साझा की। कार्यक्रम में उपस्थित फोटोग्राफर बंधुओं ने भी फोटोग्राफी के क्षेत्र में आ रहे बदलाव, चुनौतियों और संभावनाओं को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर भाई आदिल एवं हनी गहलोत ने विश्व छायाचित्रण दिवस पर सभी छायाचित्रकार बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में फोटोग्राफर एसोसिएशन संघ, जिला बीकानेर की ओर से उपस्थित सभी फोटोग्राफर भाइयों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।