श्रद्धेय लोक देवता “बुलेट बाबा” श्री ओम बन्ना का 72 वां जन्मदिन महाआरती महाप्रसाद के साथ भक्तों ने काटा केक

Description of image

बीकानेर । ओम बन्ना सेवा समिति, बीकानेर की ओर से राजस्थान मारवाड़ के लोकदेवता श्री ओम बन्ना सा राठौड़ के 72वें जन्मदिन के मौके पर मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

ओम बन्ना सेवा समिति की संरक्षक एवं मंदिर की सेवादार भंवरी देवी ने बताया कि इस मौके पर मंगलवार की सुबह समिति के पदाधिकारी दीपक पारीक,सुनील दत्त नागल,प्रेम सिंह चांडी, सूरजभान सिंह, सैयद अख्तर, रामकिशोर यादव, दिलीप गुप्ता, शाकिर हुसैन शाकिर, इंजीनियर कमलकांत सोनी, कवि शिव दाधीच, दिनेश दिवाकर,पवन कुमार चढ्ढा,भवानी आचार्य, राजकुमार जीनगर, विजय शंकर गहलोत, मंदिर सेवादार नारायण राम सहित आदि के द्वारा केक काटा गया । उसके बाद छप्पन भोग,आरती और भंडारे का आयोजन किया गया। ओम बन्ना के जन्मदिन की पूर्व संध्या सोमवार एवं जयंती के दिन नागौर के कलाकार जेठू सिंह रावणा एंड पार्टी के द्वारा लोक देवता ओम बन्ना के भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित-21 पॉलिसीये 20 कुर्सियां भेंट की

बीकानेर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति मंदिर मेडिकल कॉलेज चौराहे पर वंदे मातरम टीम द्वारा…