
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु दिल्ली सराय-बीकानेर-दिल्ली सराय सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा में 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12455/12456, दिल्ली सराय-बीकानेर-दिल्ली सराय सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 17.08.26 एवं बीकानेर से 18.08.26 से 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है।
*इस बढ़ोतरी के पश्चात् इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 02 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 05 साधारण श्रेणी व 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बें होगें।*