
बीकानेर। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत पुलिस थाना नयाशहर ने बड़ी कार्रवाई की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त नगर श्री अनुज डाल आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी नयाशहर श्री सुरजीत कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अपराधियों एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए श्रीगोपाल पुत्र श्री सोहनलाल, जाति बिश्नोई, उम्र 44 वर्ष, निवासी 78 भाम्भूड़ों का बास, गोदू, थाना बज्जू, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13.12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम, अफीम की बिक्री से प्राप्त 35 लाख रुपये नकद तथा एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध थाना नयाशहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह अफीम कहां से लेकर आया था तथा इसकी तस्करी एवं बिक्री के नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
श्रीगोपाल पुत्र श्री सोहनलाल, जाति बिश्नोई, उम्र 44 वर्ष, निवासी 78 भाम्भूड़ों का बास, गोदू, थाना बज्जू, जिला बीकानेर।
पुलिस टीम
श्री सुरजीत कुमार, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना नयाशहर
श्री अजय कुमार, एएसआई, थाना नयाशहर
श्री प्रदीप कुमार, कांस्टेबल 1565, थाना नयाशहर
श्री भवानी सिंह, कांस्टेबल 2018, थाना नयाशहर