विश्व पर्यावरण दिवस पर अक्षय पात्र फाउंडेशन में किया पौधारोपण

Description of image

बीकानेर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण किया गया। अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत बीकानेर में प्रतिदिन लगभग 20 हजार बच्चों को गर्म, ताजा एवं पौष्टिक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराती है।

कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री किशनदान चारण, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री कृष्ण कुमार बिश्नोई तथा डाइट कॉलेज के प्राचार्य श्री प्रवीण खत्री ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा ही खाद्य सुरक्षा की आधारशिला है। स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण न केवल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सहायक है, बल्कि सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य प्रणाली के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण जैसी पहलें सतत विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं हरित भविष्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न छायादार एवं पर्यावरण अनुकूल पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं सतत भविष्य के निर्माण हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

अक्षय पात्र फाउंडेशन ने इस अवसर पर यह संदेश दिया कि सुरक्षित भोजन की शुरुआत सुरक्षित पर्यावरण से होती है। प्रकृति का संरक्षण, खाद्य सुरक्षा तथा सतत विकास एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए इनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन के प्रबंधक श्री चंपाराम चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में गुणवत्ता विभाग से श्री श्यो प्रकाश वर्मा सहित श्री संजय कराना, श्री रामाशंकर पाण्डेय, श्री हेमंत कुमार, श्री मनोज रावत एवं श्री मनीन्दर जोशी तथा अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन

बीकानेर, 5 जून। पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं जनजागरण के उद्देश्य से आयोजित वंदे गंगा ज…