अनियमितताएं पाए जाने पर दो मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

Description of image

बीकानेर, 11 जून। औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा की गई जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर जिले के दो मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र (लाइसेंस) निलंबित किए गए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर रायसर स्थित कामाख्या मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 22 जून से 1 जुलाई तक 10 दिनों के लिए निलंबित किया गया है। वहीं सादुलगंज स्थित मॉ फार्मा का अनुज्ञापत्र 22 जून से 11 जुलाई तक 20 दिनों के लिए निलंबित किया गया है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

318 करोड़ रुपए का सहयोग देने वाले 154 भामाशाह और 97 प्रेरक होंगे सम्मानित

बीकानेर, 12 जून। शिक्षा विभाग द्वारा 30वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 29 जून को जय…